Model 7

Q. 1. इनमें से किससे गुणसूत्रों का निर्माण होता है ?
A. डी.एन.ए.
B. आर.एन.ए.
C. प्रोटीन
D. डी.एन.ए , एवं प्रोटीन

Q. 2. मनुष्य के गैमीट्स ( शुक्राणु या अण्डे ) में कितने गुणसूत्र होते हैं
A. बाइस
B. तेइस
C. बाइस जोड़ा
D. तेइस जोड़ा

Q. 3. प्रोकैरियोटिक कोशिका में कौन कोशिकांग पाया जाता है ?
A. केन्द्रक
B. राइबोसोम
C. सेंट्रोसोम
D. लाइसोसोम।

Q. 4. इनमें से किसे ' ऊर्जा निर्माण का केन्द्र ' कहा जाता है ?
A. केन्द्रक
B. माइटोकॉण्डिया
C. हरित लवक
D. राइबोसोम

Q. 5. किसके द्वारा मिट्टी से जल और खनिज लवण पत्तियों तक पहुंचाया जाता है ?
A. जाइलम
B. पलोएम
C. जाइलम और फ्लोएम
D. इनमें से कोई नहीं

Q. 6. चालनी नलिका बनाने में भाग लेता है :
A.मृदु ऊतक
B. स्थूलकोण ऊतक
C. जाइलम
D. फ्लोएम

Q. 7. सहकोशिकाएं पाई जाती हैं :
A. फ्लोएम में
B. जाइलम में
C. मृदु ऊतक में
D. दृढ उत्तक में

Q. 8. जाइलम में कौन सजीव घटक है ?
A. वाहिनी
B. ट्रैकीड्स
C. रेशे योजी ऊतक
D. जाइलम पैरेनकाइमा

Q. 9. इनमें से कौन क्रिप्टोगैमी कहलाता है?
A. थैलोफाझ्या
B. ब्रायोफाइटा
C. टेरोडोफाइटा
D. इनमें से सभी

Q. 10. इनमें से किस पौधे में बीज होता है लेकिन फल नहीं?
A. जिम्नोस्पर्म
B. ब्रायोफाइटा
C. टेरीडोफाइटा
D. एंजीओस्पर्म

Q. 11. इनमें से कौन न प्रोकैरियोट है और न तो यूकैरियोट?
A. वायरस
B. बैक्टीरिया
C. ब्लू-ग्रीन एल्गी
D. फंजाई

Q. 12. दूध से दही बनाने वाले सजीव……..जगत के सदस्य हैं:
A. मोनेरा
B. प्रोटोस्टा
C. प्रोटोजोआ
D. फंजाई

Q. 13. पेनिसीलीन नामक अद्भुत औषधि किस जीवाणु से संश्लेषित किया जाता है?
A. बैक्टीरिया
B. वायरस
C. प्रोटोजोआ
D. फफूंद

Q. 14. निम्न विकल्पों में किस रोग का संक्रमण संक्रमित सूई से हो सकता
A. घेघा
B. हेपेटाइटौस – B
C. पेचिश
D. मधुमेह

Q. 15. रोगवाहक कीट का उदाहरण है:
A. मक्खी
B. मच्छर
C. तिलचट्या
D. इनमें सभी

Q. 16. वायरस और बैक्टीरिया हमारे शरीर में क्या डालते हैं?
A. एंटीजेन
B. एंटीबॉडी
C. एंटीबायोटिक
D. इनमें से सभी

Q. 17. वायु प्रदूषण के नियंत्रण के लिए निम्न में कौन आवश्यक है?
A. लेड रहित पेट्रोल का प्रयोग
B. वनों का संरक्षण
C. मोटरगारियों में कैटेलिटिक कनवर्टर का प्रयोग
D. उपरोक्त सभी

Q. 18. निम्न में कौन अम्ल वर्षा का दुष्प्रभाव नहीं है?
A. मूर्तियों और स्मारकों की क्षति
B. जलीय जीवों पर विनाशकारी प्रभाव
C. मिट्टी का अम्लीय होना ।
D. वायुमंडलीय CO2 में वृद्धि

Q. 19. ओजोन परत निम्न में से किसमें उपस्थित है?
A. ट्रोपोस्फेयर
B. मौजोस्फेयर
C. स्ट्रेटोस्फेयर
D. एक्सोस्फेयर

Q. 20. पृथ्वी की बाहरी परत को क्या कहते हैं?
A. स्थलमंडल
B. जलमंडल
C. वायुमंडल
D. क्षोभमंडल

Q. 21. पादय में जाइलम उत्तरदायी है-
A. जल का वहन
B. भोजन का वहन
C. अमीनो अम्ल का वहन
D. ऑक्सीजन का वहन

Q. 22. कुटपाद किसमें पाया जाता है ?
A. पैरामिशियम में
B. युगलिना में
C. अमीबा में
D. इनमें से कोई नहीं

Q. 23. प्रकृति में ऑक्सीजन का संतुलन कैसे बना रहता है ?
A. संयोजन क्रिया
B. प्रकाश संश्लेषण
C. अपघटन
D. इनमें से कोई नहीं

Q. 24. स्टोमाटा पौधों के किस अंग में पाया जाता है ?
A. तना में
B. पत्तियों में
C. जड़ में
D. कोई नहीं

Q.25. निम्नलिखित में कौन-सी अनैच्छिक क्रिया नहीं है ?

A. वमन
B. चबाना
C. लार आना
D. हृदय का धड़कना

Q.26. मस्तिष्क का कौन-सा भाग शरीर की स्थिति तथा संतुलन का अनुरक्षण करता है?

A. अग्र मस्तिष्क
B. मध्य मस्तिष्क
C. अनुमस्तिष्क
D. इनमें से सभी

Q.27. अनुकुंचन गति किस पौधे पर प्रमाणित की जाती है ?

A. छुई-मुई पर
B. घृत कुमारी पर
C. कैण्डुला पर
D. कैक्टस पर

Q.28. इन्सुलिन की कमी के कारण कौन-सा रोग होता है ?

A. एड्स
B. बेरी-बेरी
C. घेघा
D. मधुमेह

Q.29. जनन कितने प्रकार से होता है :

A. दो
B. तीन
C. चार
D. एक

Q.30. इनमें कौन अलैंगिक जनन की विधि है ?

A. विखंडन
B. मुकुलन
C. बीजाणुजनन
D. इनमें सभी

Q.31. किस प्रकार के जनन में जनक के शरीर से कलिका निकलती है ?

A. मुकुलन में
B. विखंडन में
C. अपखंडन में
D. बीजाणुजनन में

Q.32. स्त्रीकेसर के आधारीय भाग को कहते है :

A. वर्तिका
B. अंडाशय
C. वर्तिकाग्र
D. पुष्पासन

Q.33. आनुवंशिकी का पिता कहा जाता है ?

A. मेंडल को
B. डार्विन को
C. अरस्तु को
D. हैल्डेन को

Q.34. DNA में कितने प्रकार के नाइट्रोजन क्षारक होते है ?

A. दो प्रकार के
B. तीन प्रकार के
C. चार प्रकार के
D. पाँच प्रकार के

Q.35. जीवविज्ञान की वह शाखा जिसके अंतर्गत विभिन्नता तथा आनुवंशिकताका अध्ययन किया जाता है, कहलाता है |

A. जीवाश्मविज्ञान
B. भ्रूणविज्ञान
C. जीवविज्ञान
D. आनुवंशिकी

Q.36. ‘चिपको आन्दोलन’ का मुख्य उद्देश्य संरक्षित करना था ।

A. मिट्टी को
B. वृक्षों को
C. जल को
D. बिजली को

Q.37. पर्यावरण के अन्तर्गत आते है ।

A. जलमण्डल
B. स्थलमण्डल
C. जैवमण्डल
D. इनमें सभी

Q.38. उत्पादकों पर निर्भर रहने वाले जीव कहलाते है ।

A. उपभोक्ता
B. अपघटन कर्ता
C. A. एवं B. दोनों
D. इनमें कोई नहीं

Q.39. उपभोक्ताओं को कितने श्रेणियों में बाँटा गया है।

A. दो
B. चार
C. तीन
D. पाँच

Q.40. निम्न में कौन ठोस नहीं है ।
A. मोम
B. गंधक
C. मैग्नीशियम
D. पारा

Q.41. निम्न में द्रव को चुनें :
A. जल
B. वाप्प
C. बर्फ
D. हवा

Q.42. अमोनियम क्लोराइड को गर्म करने पर क्या होता है ?
A. द्रवण
B. विघटन
C. ऊर्ध्वपातन
D. संघनन

Q.43. किसी ठोस के इकाई द्रव्यमान को द्रव अवस्था में बदलने में बिना ताप बदले जितनी ऊष्मा लगती है , वह उस ठोस का कहलाता है
A. द्रवण ऊष्मा
B. वाष्पन ऊष्मा
C. वाष्पीकरण
D. इनमें से कोई नहीं

Q. 44. निम्न में यौगिक को चुनें :
A. जल
B. पोतल
C. लोता
D. क्लोरीन गैस

Q.45. दो या दो से अधिक तत्वों के संयोग से क्या निर्मित होता है ?
A. यौगिक
B. मिश्रण
C. कोलॉदडी
D. निलम्बन।

Q.46. मिश्रण दो प्रकार के होते हैं । सही पुग्म को चुनें :
A. समांग और असमांग
B. सरल और जटिल
C. ठोस और द्रव
D. इनमें से कोई नहीं

Q.47.सही कबन को चुनें :
A. समांग मिश्रण में एक ही प्रावस्था ( phase ) होती है , जैसे कोलाइड
B. विसमांग मिश्रण में दो प्रावस्थाएं होती हैं , जैसे - निलम्बन
C. समांग मिश्रण सेक्स तत्वों से निर्मित होती है
D. विसमांग मित्रण यौगिक से निर्मित होते हैं ।

Q.48. रासायनिक संयोग के नियमों का प्रतिपादन किसने किया ?
A. डाल्टन
B. रदरफोर्ड
C. लव्यॉजर
D. इनमें से कोई नहीं

Q.49. " रासायनिक अभिक्रिया में द्रव्यमान का सृजन या विनाश नहीं होता । " यह कथन किस नियम को परिभाषित करता है ?
A. स्थिर अनुपात का नियम
B. द्रव्यमान संरक्षण का नियम
C. अपवर्त्य अनुपात का नियम
D. इनमें से कोई नहीं

Q.50. किसी भी स्रोत से प्राप्त कार्बन डाइऑक्साइड में कार्बन और ऑक्सीजन के द्रव्यमानों का अनुपात 3 : 8 होता है । यह किस नियम के अनुकूल है ?
A. पदार्थ की अनश्वरता का नियम
B. स्थिर अनुपात का नियम
C. A. और B. दोनों
D. इनमें से कोई नहीं

Q.51. आवोगाद्रो संख्या' का मान क्या है ?
A. 1.99 x 10²³
B. 1.99x 10²²
C. 6.022x10²3
D. 6.022 x 10²²

Q. 52. दो परमाणुओं में उपस्थित न्यूट्रॉन की संख्या समान है, किन्तु उनमें उपस्थित प्रोटॉन की संख्या भिन्न है। उनके बीच निम्न में कौन-सा संबंध है?
A. समस्थानिक
B. समभारिक
C. समन्यूट्रॉनिक
D. इनमें से कोई नहीं

Q. 53. कैनाल किरणों की खोज किसने की?
A. टॉमसन
B. गोल्डस्टीन
C. चैडविक
D. रदरफोर्ड

Q. 54. निम्नलिखित में किसमें न्यूट्रॉन नहीं होता?
A. हीलियम
B. ट्राइटियम
C. हाइड्रोजन
D. ड्यूटीरियम

Q. 55. कक्षों के ऊर्जा स्तर:
A. नाभिक से दूर जाने पर बढ़ते हैं
B. नाभिक से दूर जाने पर सामने रहते हैं
C. नाभिक से दूर जाने पर घटते हैं।
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Q. 56. निम्नलिखित में कौन ऑक्सीकारक है ?
A. H2
B. Co
C. H2S
D. C

Q. 57. भौतिक परिवर्तन है ?
A. अस्थायी परिवर्तन
B. स्थायी परिवर्तन
C. (a) और (b) दोनों
D. इनमें से कोई नहीं

Q. 58 . निम्नांकित में से कौन ऑक्सीकरण क्रिया नहीं है ?
A. दहन
B. श्वसन
C. भोजन का पाचन
D. अवक्षेपण

Q. 59. लैक्टिक अम्ल का प्राकृतिक स्रोत है :
A. दही
B. इमली
C. सिरका
D. टमाटर

Q. 60. चींटी के डंक और नेटल के डंक में कौन-सा अम्ल पाया जाता है ?
A. सिट्रिक अम्ल
B. लैटिक अम्ल
C. ऐसीटिक अम्ल
D. मेथैनॉइक अम्ल

Q. 61. दाँतों का क्षय कब प्रारंभ होता है ?
A. मुँह का pH 5.5 से अधिक होने पर
B. मुँह का pH 5.5 से कम होने पर
C. मुँह का pH 7 होने पर
D. इनमें से कोई नहीं

Q. 62. निम्नलिखित में कौन सबसे अधिक अभिक्रियाशील धातु है ?
A. Mg
B. Ca
C. Na
D. K

Q. 63. कमरे के ताप पर मर्करी धातु किस अवस्था में पाई जाती है ?
A. ठोस
B. द्रव
C. गैस
D. कोई भी

Q. 64. एल्कीन का सामान्य सूत्र है
A. CnH2n + 2
B. CnH2n
C. CnH2n – 1
D. CnH2n - 2

Q. 65. एथाइल एल्कोहल का अणु - सूत्र है
A. CH3OH
B. C2H5OH
C. C2H6OH
D. C2H2OH

Q. 66. Cn + H2n + 2 निम्न में से किसका सामान्य सूत्र है ?
A. एल्काइन का
B. एल्कीन का
C. एल्केन का
D. प्रोपाइल का

Q.67. आधुनिक आवर्त्त नियम के अनुसार, तत्त्वों का गुण धर्म :-

A. परमाणु द्रव्यमान का आवर्त फलन है
B. परमाणु संख्या का आवर्त फलन है
C. परमाणु साइज का आवर्त फलन है।
D. परमाणु आयतन का आवर्त फलन है

Q.68. आधुनिक आवर्त सारणी में बाईं से दाईं ओर जाने पर परमाणु साइज (आकार) : –

A. बढ़ता है
B. घटता है
C. अपरिवर्तित रहता है
D. इनमें से कोई नहीं

Q. 69. समूह में उपर से नीचे जाने पर परमाणु के आकार में क्या परिवर्तन होता है ?
A. परमाणु का साइज बढ़ता है
B. परमाणु का साइज घटता है
C. परमाणु का साइज अपरिवर्तित रहता है
D. इनमें से कोई नहीं

Q. 70. स्थिति ( x ) समय ( t ) ग्राफ से प्राप्त होता है :
A. वेग
B. त्वरण
C. दोनों
D. इनमें से कोई नहीं

Q. 71. वेग ( v ) , समय ( t ) ग्राफ से प्राप्त होता है :
A. विस्थापन
B. त्वरण
C. दोनों
D. इनमें से कोई नहीं

Q. 72. त्वरण  (a) - समय (t) ग्राफ से प्राप्त होता है :
A. वेग में परिवर्तन
B. विस्थापन
C. दोनों
D. इनमें से कोई नहीं

Q. 73. जड़त्व का गुण है :
A. मात्रा के कारण
B. गति के कारण
C. त्वरण के कारण .
D. बल के कारण।

Q. 74. बल परिवर्तित करता है ।
A. जड़त्व
B. गति
C. त्वरण
D. उपरोक्त सभी।

Q. 75. संतुलित बल परिवर्तित करता है :
A. गति
B. त्वरण
C. आकृति
D. कोई नहीं

Q. 76 . यदि एक पत्थर को किसी मकान की छत से मुक्त भय से गिरते हए जमीन तक पहुंचने में 4 s का समय लगता है , तो मकान की ऊँचाई होगी लगभग
A. 20 m
B. 160 m
C. 80 m
D. 40 m

Q. 77. पृथ्वी की सतह पर गुरुत्वीय त्वरण और चन्द्रमा की सतह पर गुरुत्वीय त्वरण का अनुपात होता है ।
A. 16:1
B. 1:16
C. 1:6
D. 6:1

Q. 78. पृथ्वी से किसी वस्तु का पलायन वेग है :
A. वस्तु के द्रव्यमान पर निर्भर करता है
B. वस्तु के साइज पर निर्भर करता है
C. वस्तु के द्रव्यमान से स्वतन्त्र होता है
D. वस्तु के द्रव्यमान और साइज दोनों पर निर्भर करता

Q. 79. 1HP बराबर होता है :
A. 746 W
B. 476 W
C. 674 W
D. इनमें से कोई नहीं

Q. 80. 1 बाट घंटा बराबर होता है :
A. 3600 जूल
B. 1000 जूल
C. 2000 जूल
D. 50 जूल

Q. 81. अभिकेन्द्र बल से किया गया कार्य होता है :

A. कभी धनात्मक
B. कभी शून्य
C. हमेशा धनात्मक
D. हमेशा शून्य

Q. 82. ध्वनि संचरण के बने दो संपीडनों के बीच की न्यूनतम दूरी है 6 cm ध्वनि तरंग का तरंगदैर्ध्य है :
A. 3 cm
B. 6 cm
C. 9 cm
D. 12 cm

Q. 83. किसी एकांक क्षेत्रफल से एक सेकंड में गुजरने वाली ध्वनि ऊजा - को कहते हैं :
A. ध्वनि का तारत्व
B. ध्वनि की तीव्रता
C. पराध्वनि
D. सोनार।

Q. 84. स्पष्ट प्रतिध्वनि सुनने के लिए मूल ध्वनि तथा परावर्तित ध्वनि के बीच समय का अंतराल कम - से - कम होना चाहिए :
A. 2s
B. 1s
C. 0.1 s
D. 0.2 s

Q. 85. एक अवतल दर्पण की फोकस दूरी 10 सेमी है तो उसकी वक्रता त्रिज्या होगी –

A. 10 सेमी
B. 20 सेमी
C. 5 सेमी
D. 40 सेमी

Q. 86. सरल सूक्ष्मदर्शी में किसका उपयोग होता है ?

A. अवतल दर्पण
B. उत्तल दर्पण
C. अवतल लेंस
D. उत्तल लेंस

Q. 87. किस लेंस के द्वारा सिर्फ काल्पनिक प्रतिबिम्ब तनता है ?

A. उत्तल
B. अवतल
C. वाईफोकल
D. इनमें से कोई नहीं

Q. 88. मानव नेत्र में उपस्थित लेंस है –

A. उत्तल
B. कोई लेंस नहीं होता
C. अवतल
D. इनमें से कोई नहीं

Q. 89. निम्न में से किस दृष्टि दोष में नेत्र को क्रिस्टलीय लेंस धुंधला अपारदर्शी हो जाता है ?

A. निकट-दृष्टि
B. मोतियाबिंद
C. दीर्घ-दृष्टि
D. जरा-दरदर्शिता

Q. 90. प्रिज्म से. प्रकाश की कौन सी परिघटना घटती है ?

A. परावर्तन
B. अपवर्तन
C. वर्ण विक्षेपण
D. इनमें से कोई नहीं

Q. 91. निम्न में से कौन-सा पद विधुत परिपथ में विधुत शक्ति को निरूपित करता है ?

A. I2R
B. IR2
C. V2I
D. VI2

Q. 92. शुष्क सेल में धन इलेक्ट्रोड किस धातु का होता

A. कॉपर का
B. जस्ता का
C. कार्बन का
D. लोहे का

Q. 93. बिजली के फ्यूज (Fuse) का तार बना होता है-

A. टिन का
B. ताँबे का
C. ताँबे और टिन दोनों का
D. इनमें से कोई नहीं

Q. 94. डायनेमो के द्वारा बदला जाता है –
A. यांत्रिक ऊर्जा को विधुत ऊर्जा में
B. चुम्बकीय ऊर्जा को विधुत ऊर्जा में
C. गतिज ऊर्जा को विधुत ऊर्जा में
D. स्थितिज ऊर्जा को विधुत ऊर्जा में

Q. 95. विधुत मोटर के द्वारा बदला जाता है –
A. विधुत को यांत्रिक ऊर्जा में
B. चुम्बकीय ऊर्जा को विधुत ऊर्जा में
C. गतिज ऊर्जा को विधुत ऊर्जा में
D. स्थितिज ऊर्जा कोविधुत ऊर्जा में

Q. 96. चुंबकीय क्षेत्र एक ऐसी राशि है जिसमें होते हैं
A. परिमाण
B. दिशा
C. ‘a’ और ‘b’ दोनों
D. इनमें से कोई नहीं

Q. 97. भारत का पवन ऊर्जा द्वारा विद्युत उत्पादन करने वाले देशों में कान-सा स्थान है ?
A. दूसरा
B. तीसरा
C. चौथा
D. पाँचवा

Q. 98. सौर सेल बनाने के लिए किसका उपयोग किया जाता है ?
A. लोहा
B. चाँदी
C. ताँबा
D. सिलिकॉन

Q. 99. बांध के द्वारा स्थापित टरबाइन ज्वारीय ऊर्जा को किस में रूपांतरित करती हैं ?
A. पवन ऊर्जा
B. विद्युत ऊर्जा
C. स्थितिज ऊर्जा
D. दिष्ट धारा

Q. 100. टिहरी बाँध किस नदी पर बना है ?
A. गंगा नदी
B. सतलज नदी
C. यमुना नदी
D. नर्मदा नदी

Previous Post Next Post