Model1

Q.1 . परमाणु के नाभिक में स्थित कण है :
A. न्यूट्रॉन और प्रोटॉन
B. इलेक्ट्रॉन और प्रोटॉन
C. इलेक्ट्रॉन और न्यूट्रॉन
D. इलेक्ट्रॉन , प्रोटॉन और न्यूट्रॉन

Q.2 . ' नाभिकीय परमाणु मॉडल ' किसने प्रस्तुत किया ?
A. टॉमसन
B. रदरफोर्ड
C. बोर
D. डी - ब्रोगली

Q.3 . द्रव्यमान संख्या निम्न में किसके बराबर है ?
A. परमाणु संख्या
B. प्रोटॉन की संख्या
C. न्यूट्रॉन की संख्या
D. प्रोटॉन की संख्या + न्यूट्रॉन की संख्या

Q.4 . वायु का दाब जैसे - जैसे घटता है वैसे - वैसे द्रव का क्वथनांक
A. बढ़ता है
B. घटता है
C. स्थित रहता है
D. इनमें से कोई नहीं

Q.5 . गैस का द्रव में परिवर्तन कहलाता है ।
A. गैसीकरण
B. उर्ध्वपातन
C. संघनन
D. जमना

Q.6 . वह ताप जिस पर ठोस द्रव में परिवर्तित होता है , कहलाता है :
A. द्रवणांक
B. क्वथनांक
C. क्रान्तिक ताप
D. क्रान्तिक बिन्दु

Q. 7 . निम्नलिखित में कौन तत्व नहीं है ?
A. धातु .
B. अधातु
C. उपधातु
D. कोलॉइडल

Q. 8 . निम्नलिखित में कौन शुद्ध पदार्थ नहीं है ?
A. सोडियम
B. सावित जल
C. कार्बन डाइऑक्साइड
D. गंगा जल

Q. 9 . निम्नलिखित में शुद्ध पदार्थ कौन है ?
A. स्रावित जल
B. गंगा जल
C. समुद्र जल
D. इनमें से कोई नहीं.

Q.10 . 18 ग्राम जल में ऑक्सीजन की कितनी मात्रा है ?
A. 4g
B. 8 g
C. 12g
D. 16 g

Q.11 . जल में कितना प्रतिशत हाइड्रोजन है ?
A. 11.1 %
B. 22.2 %
C. 33.3 %
D. 44.4 %

Q.12 . कौन - सा तत्व मुक्त परमाणु के रूप में पाया जाता है ?
A. हाइड्रोजन
B. ऑक्सीजन
C. आर्गन
D. क्लोरीन।

Q. 13. लिटमस विलयन जो बैंगनी रंग का रंजक होता है यह किस पदार्थ का बना होता है ?
A. कवक
B. लाइकेन
C. जिम्नोस्पर्म
D. इनमें से कोई नहीं

Q. 14. निम्नलिखित में से कौन सूचक की तरह इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है ?
A. हल्दी
B. मेथिल ऑरेंज
C. फीनॉल्फथेलिन
D. मूली

Q. 15. पोटाश एलम होते हैं :
A. एक साधारण लवण
B. एक मिश्रित लवण
C. एक अम्लीय लवण
D. एक द्विक लवण

Q. 16. ऐसीटिक अम्ल एक दुर्बल अम्ल है, क्योंकि
A. इसके जलीय विलयन अम्लीय होते हैं
B. ये ज्यादा आयनित (ionized) होते हैं
C. ये कम आयनित (ionized) होते हैं ।
D. ये -COOH समूह रखते हैं।

Q.17. अमलगम एक मिश्रधातु है जिसमें एक धातु हमेशा रहता है –
A. कॉपर
B. सिल्वर
C. पारा
D. सोना

Q. 18. निम्न में से कौन-सा पदार्थ ऑक्सीजन से संयोग नहीं करता है ?
A. ताँबा
B. गोल्ड
C. जिंक
D. पोटाशियम

Q. 19. कौन विद्युत का सर्वोत्तम सुचालक है ?
A. Cu
B. Ag
C. AI
D. Fe

Q. 20. बॉक्साइट निम्नलिखित में से किस धातु का मुख्य अयस्क है ?
A. लोहा
B. कैल्सियम
C. सोडियम
D. ऐल्युमिनियम

Q.21. एथेन का आण्विक सूत्र C₂H₆ है। इसमें –
A. 6 सहसंयोजक आबंध है
B. 7 सहसंयोजक आबंध है
C. 8 सहसंयोजक आबंध है
D. 9 सहसंयोजक आबंध है

Q.22. ब्यूटेनोन यौगिक है चतुर्कार्बन जिसका प्रकार्यात्मक समूह है.
A. कार्बोक्सिलिक अम्ल
B. ऐल्डिहाइड
C. कीटोन
D. ऐल्कोहॉल

Q.23. कार्बन हाइडोजन से संयोग कर बनाता है
A. आयनिक यौगिक
B. हाइड्रोकार्बन
C. हैलोजन
D. अम्लराज

Q.24. वायुमंडल में CO₂ गैस की उपस्थिति है :
A. 0.01%
B. 0.05%
C. 0.03%
D. 0.02%

Q.25.आवर्त सारणी के उदग्र स्तम्भों को क्या कहा जाता है ?

A. वर्ग
B. आवर्त
C. अपररूप
D. कोई नहीं

Q.26 .आवर्त सारणी के प्रथम वर्ग के सदस्य है –

A. अम्लीय धातु
B. क्षारीय धातु
C. अक्रिय गैस
D. मिश्रधातु

Q.27.आवर्त सारणी में शून्य समूह का तत्त्व है :

A. H
B. He
C. CO2
D. Cl2

Q.28 . मिथेन में कितने सह-संयोजक बंधन होते हैं ?

A. 2
B. 4
C. 6
D. 8

Q. 29. लोहा को जिंक से लेपित करने की क्रिया को कहते हैं ?
A. संक्षारण
B. गैल्वनीकरण
C. पानी चढ़ाना
D. विद्युत अपघटन

Q. 30. जस्ता तथा तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल की अभिक्रिया के फलस्वरूप निम्न में से कौन-सा गैस बनता है ?

A. CO₂
B. N ₂
C. H ₂
D. SO₂

Q. 31. वैश्विक ऊष्मीकरण के लिए कौन-सी गैस उत्तरदायी है?
A. जलवाष्प
B. CO2
C. SO2
D. NO2

Q. 32. निम्न में कौन नवीकरणीय संसाधन नहीं है?
A. कोयला
B. जलविद्युत
C. सौर ऊर्जा
D. भूतापीय ऊर्जा

Q. 33. भूमि प्रदूषण का अर्थ है।
A. भूमि में जल डालना
B. भूमि में उपयोगी घटकों की कमी
C. भूमि में वर्मी कम्पोस्ट की उपस्थित
D. इनमें से कोई नहीं

Q. 34. मिट्टी की उर्वरता के संरक्षण के लिए कौन आवश्यक है?
A. फसल चक्रण
B. भूमि को परती छोड़ना
C. ह्यूमस का प्रयोग
D. उपरोक्त सभी

Q. 35. तारक केन्द्रक का कार्य है :
A. DNA- संश्लेषण
B. तर्कु निर्माण
C. श्वसन
D. जनन

Q. 36. झिल्लियों से घिरा हुआ कोशिकाद्रव्य में पाया जानेवाला अंगक जिसमें पाचक रसायन या इन्जाइम पाये जाते हैं , कहलाते हैं :
A. माइटोकॉण्ड्रिया
B. लाइसोसोम
C. केन्द्रिका
D. तारककाय

Q. 37 . पादप और जन्तु कोशिका में प्रमुख अन्तर है :
A. पोषण सम्बन्धी
B. गति सम्बन्धी
C. वृद्धि सम्बन्धी
D. श्वसन सम्बन्धी।

Q. 38 . सबसे लम्बी कोशिका कौन है ?
A. तंत्रिका कोशिका
B. लाल रक्त कोशिका
C. श्वेत रक्त कोशिका
D. सभी

Q. 39. पौधे में सबसे लम्बी कोशिका कौन है ?
A. पैरेनकाइमा
B. स्केलेरेंकाइमा
C. कम्पेनियन सेल
D. रेशे ( फाइबर )

Q. 40. कॉर्क में किसके जमाव के कारण अतिरिक्त सुरक्षा उत्पन्न होती है ?
A. सुबेरिन
B. लिग्निन
C. रेजिन
D. टेनिन।

Q.41.वाहिनी ( vessels ) एवं सखी कोशिकाएँ ( companion cells किसके जाइलम एवं फ्लोएम में पाई जाती है ?
A. ब्रायोफाइटा
B. टेरीडोफाइटा
C. जिम्नोस्पर्म
D. एंजियोस्पर्म

Q. 42.निम्न में कौन विकल्प अंतर्वेशी ऊतक के लिए सही है ?
A. घास में पर्व के ऊपर पाये जाते हैं
B. मीट पौधे में पर्व के नीचे पाया जाते हैं ।
C. बाद में स्थायी ऊतक में बदल जाते हैं
D. इनमें सभी

Q. 43. जीवों को किसने पाँच जगत में वर्गीकृत किया?
A. अरस्तु
B. कार्ल वोस
C. आर एच व्हीटेकर
D. कैरोलस लिन्नियस

Q. 44. निम्न में से कौन-सा गुण प्रोटीस्टा जगत के सदस्यों में नहीं पाया जाता है?
A. केन्द्रक झिल्ली का अभाव
B. कूटपाद
C. कोशिकांग
D. प्रकाश-संश्लेषण

Q. 45. फफूंद के एक कोशिकीय या बहुकोशिकीय जटिल तंतुनुमा शरीर को संयुक्त करने के लिए क्या पाया जाता है?
A. Mycilium
B. Hyphae
C. Chitin
D. कुछ भी नहीं

Q. 46. निम्न में से कौन फफूंद जगत का सदस्य नहीं है?
A. म्यूकर
B. यीस्ट
C. पेनीसिलियम या एगैरिकस
D. एक्टिनोमायसिटीज

Q. 47. AIDS का कारक है:
A. फंजाई
B. प्रोटोजोआ
C. HIV
D. बैक्टीरिया

Q. 48. इंसुलिन की कमी से शरीर में होने वाले रोग को……कहते हैं:
A. मधुमेह
B. घेंघा
C. पोलियो
D. टी.बी.

Q. 49. किसी भी शरीर का स्वस्थ रहना निम्न में से किस/किन बात/बातों पर निर्भर करता है?
A. असामान्य आनुवंशिक गुण
B. प्रदूषण रहित वातावरण
C. असंक्रमित पोषण
D. सभी

Q. 50. एनिमिया नामक बीमारी किस पोषक तत्व की कमी से होती है?
A. आयोडीन
B. आयरन
C. तौबा
D. जस्ता

Q.51. निम्न में कौन जैव अनिम्नीकरणीय पदार्थ है –

A. डी० डी०टी० 
B. कागज
C. वाहित मल
D. इनमें से कोई नहीं

Q.52. ओजोन परत पायी जाती है –

A. स्ट्रेटोस्फियर में
B. एक्सोस्फियर में
C. आयनास्फियर में
D. ट्रोपोस्फियर में

Q.53. निम्न में से कौन एक जलीय आहार श्रृंखला है ?

A. घास → बकरी → शेर
B. शैवाल → जलीय कीट → मछली
C. घास → जलीय कीट → मछली → मनुष्य
D. घास → मछली → मनुष्य

Q.54. निम्नांकित में से किसे आप ‘उपभोक्ता’ की श्रेणी में रखेंगे ?

A. हरे पौधे
B. नील हरित शैवाल
C. जंगली जानवर
D. फूल और पत्ते

Q.55. The origin of species’ नामक पुस्तक किसने लिखी ?

A. डार्विन
B. ओपेरिन
C. लेमार्क
D. कोई नहीं

Q.56. मनुष्य में कितने जोड़े गुणसूत्र पाये जाते हैं ?

A. 26
B. 14
C. 23
D. 18

Q.57. कीटों के पंख, चमगादड़ के पंख किस तरह के अंग है ?

A. समजात अंग
B. अवशेषी अंग
C. समवृति अंग
D. कोई नहीं

Q.58. वर्तमान प्राणियों में कुछ संरचनाएँ ऐसी पायी जाती हैं जिनका शरीर में अब कोई उपयोग नहीं रह गया है। ऐसी संरचनाओं को कहते हैं ।

A. समजात अंग
B. अवशेषी अंग
C. समवृत्ति अंग
D. इनमें से कोई नही

Q.59. पुष्पी पादपों में लैंगिक जनन होता है ?

A. पत्तियों द्वारा
B. फूलों द्वारा
C. तना द्वारा
D. कोई नहीं

Q.60. मानव मादा के जनन तंत्र का भाग नहीं है

A. अण्डाशय
B. गर्भाशय
C. शुक्रवाहिका
D. डिम्बवाहिनी

Q.61. निम्नलिखित में से कौन एकलिंगी पादप का उदाहरण है?

A. सरसों
B. गुड़हल
C. पपीता
D. मटर

Q.62. मुकुलन द्वारा प्रजनन किसमें होता है ?

A. अमीबा
B. यीस्ट
C. मलेरिया
D. पैरामीशियम

Q.63. हॉर्मोन स्रावित होता है :

A. अंत: स्रावी ग्रंथि से
B. बहिस्रावी ग्रंथि से
C. नलिका ग्रंथि से
D. इनमें से कोई नहीं

Q.64. ग्वाइटर अथवा घेघा पनपता है-

A. चीनी की कमी से
B. आयोडीन की कमी से
C. रक्त की कमी से
D. मोटापा से

Q.65. ‘थॉयरॉक्सिन’ का स्रवण कहाँ होता है?

A. थॉयराइड
B. यकृत
C. वृक्क .
D. वृषण

Q.66. वह संरचना जो उद्दीपन की पहचान कराती है, कहलाती है-

A. ग्राही
B. प्रभावक
C. उत्तरदायित्व
D. बेचैनी

Q. 67. पौधों में वाष्पोत्सर्जन किस भाग में होता है ?
A. जड़
B. तना
C. पत्ता
D. फूल

Q. 68. मनुष्य में वृक्क एक तंत्र का भाग है जो संबंधित है-
A. पोषण
B. श्वसन
C. उत्सर्जन
D. परिवहन

Q.69. पौधों के वायवीय भागों से जल के निष्कर्ष की क्रिया कहलाती है-
A. परागण
B. निषेचन
C. विसरण
D. वाष्पोत्सर्जन

Q. 70. वह प्रक्रम जिनके द्वारा शरीर में ऊर्जा का उत्पादन होता है। कहलाता है-
A. श्वसन
B. पोषण
C. उत्सर्जन
D. उत्तेजनशीलता
 
Q. 71 . निम्नलिखित में सदिश राशि कौन है ?
A. द्रव्यमान
B. आयतन
C. ताप
D. विस्थापन
 
Q. 72 . निम्नलिखित में पहचानें कि त्वरण का मात्रक कौन है ?
A. मीटर
B. किलोग्राम
C. किलोमीटर
D. मीटर प्रति सेकेण्ड2

Q. 73 . वेग का मात्रक निम्नलिखित में कौन है ?
A. मीटर प्रति सेकेण्ड
B. किलोग्राम प्रति सेकेण्ड
C. मीटर प्रति सेकेण्ड
D. इनमें से कोई नहीं
 
Q. 74.न्यूटन किसका मात्रक है ?
A. बल का
B. कार्य का
C. त्वरण का
D. वेग का 

Q. 75.1 न्यूटन किसके बराबर होता है ?
A. 1 kg m/s²
B. 1 kg cm / s²
C. 1 gm m / s²
D. 1 kg m / s

Q. 76.जड़त्व का गुणः
A. किसी - किसी वस्तु में होता है
B. प्रत्येक वस्तु में होता है
C. किसी भी वस्तु में नहीं होता है
D. केवल गतिशील वस्तु में होता है

Q. 77. एक पास्कल ( Pa ) बराबर होता है ।
A. N/m²
B. m/s²
C. dyne/cm²
D. kgm/s²

Q. 78. सम्पर्क क्षेत्रफल को कम करने पर दाव :
A. बढ़ता है
B. घटता है
C. नहीं बदलता है
D. दोगुना होता है

Q. 79. जल का SI मात्रक में घनत्व होता है ।
A. 10 किग्रा / मीटर3
B. 100 किग्रा / मीटर3
C. 1000 किग्रा / मीटर3
D. 500 किग्रा / मीटर3

Q. 80. वाट निम्नलिखित में से किसका मात्रक है :
A. कार्य का
B. ऊर्जा का
C. शक्ति का
D. इनमें से कोई नहीं
 
Q. 81 . कमानीदार घड़ी में संचित ऊर्जाः
A. स्थितिज ऊर्जा है
B. गतिज ऊर्जा है
C. परमाणु ऊर्जा है
D. रासायनिक ऊर्जा है
 
Q. 82 . पृथ्वी से 2 मीटर की ऊँचाई पर एक पिंड की स्थितिज ऊर्जा 98 जूल है अगर पृथ्वी की सतह की मानक सतह माना जाए । पिंड का द्रव्यमान कितना है ?
A. 49 kg
B. 10 kg
C. 5 kg
D. 1 kg

Q. 83 . प्रतिध्वनि का कारण है ।
A. ध्वनि का अपवर्तन
B. ध्वनि का परावर्तन
C. ध्वनि का टक्कर
D. इनमें से कोई नहीं।
 
Q. 84 . सितार का तार खींचने से तार में :
A. अनुप्रस्थ तरंग उत्पन्न होती है
B. अनुदैर्घ्य तरंग उत्पन्न होती है
C. किसी प्रकार की तरंग नहीं होती है
D. दोनों प्रकार की तरंगें उत्पन्न होती है

Q. 85. शीर्ष और समीप वाले गर्त के बीच की दूरी :
A. तरंगदैर्घ्य की आधी होती है
B. तरंगदैर्घ्य के बराबर होती है
C. तरंगदैर्ध्य के दुगुनी होती है ।
D. तरंगदैर्ध्य के चोगुनी होती है ।

Q. 86. प्रकाश की किरण गमन करती है –

A. सीधी रेखा में
B. टेढी रेखा में
C. किसी भी दिशा में
D. इनमें कोई नहीं

Q. 87. प्रकाश का वेग न्यूनतम होता है ?

A. निर्वात में
B. जल में
C. वायु में
D. कांच में

Q. 88. मोटर गाड़ी के चालक के सामने लगा रहता है ?

A. समतल दर्पण
B. उतल दर्पण
C. अवतल दर्पण
D. उतल लेंस

Q. 89. मानव नेत्र के किस भाग पर किसी वस्तु का प्रतिबिंब बनाते हैं,

A. कॉर्निया
B. परितारिका
C. पुतली
D. रेटिना या दृष्टिपटल

Q. 90. तारों के टीमटीमाने की व्याख्या किस सिद्धांत पर आधारित है ?

A. अपवर्तन के सिद्धांत
B. प्रकीर्णन के सिद्धांत
C. वर्ण विक्षेपण का सिद्धांत
D. इनमें कोई नहीं

Q. 91. नेत्र-लेंस की फोकस-दूरी अधिक हो जाने से कौन-सा दृष्टि दोष होता है ?

A. निकट-दृष्टि दोष
B. दूर-दृष्टि दोष
C. जरा-दूरदर्शिता
D. इनमें कोई नहीं

Q. 92. निम्न में से कौन अद्ध चालक नहीं है?

A. सिलिकन
B. जर्मेनियम
C. पारा
D. कोई नहीं

Q. 93. वोल्ट/ऐम्पियर प्रदर्शित करता है-

A. ऐम्पियर
B. वोल्ट
C. ओम
D. वाट

Q. 94. विधुत प्रतिरोध का मात्रक है-

A. ऐम्पियर
B. वोल्ट
C. ओम
D. वाट

Q. 95. विधुत फ्यूज विधुत धारा के किस सिद्धांत पर कार्य करता है ?
A. उष्मीय
B. चुंबकीय
C. रासायनिक
D. इनमें कोई नहीं

Q. 96. एक किलोवाट-घंटा किसके बराबर होता है ?
A. 0.36 × 10¹⁰ जूल
B. 1.6 × 10⁻¹⁹ जूल
C. 3.6 × 10⁶ जूल
D. इनमें कोई नहीं

Q. 97. विधुत घंटी किस प्रभाव पर कार्य करती है ?
A. उष्मीय प्रभाव
B. रासायनिक प्रभाव
C. चुंबकीय प्रभाव
D. इनमें कोई नहीं

Q. 98. निम्न में से कौन बायोगैस ईंधन का स्रोत नहीं है ?
A. लकड़ी
B. गोबर गैस
C. नाभिकीय ऊर्जा
D. कोयला

Q. 99. ग्लोबल वार्मिंग के लिए उत्तरदायी गैस है ?

A. O₂
B. NH₃
C. CO₂
D. N₂

Q. 100. सूर्य तथा अन्य तारों की विशाल ऊर्जा के स्रोत है
A. नाभिकीय संलयन
B. नाभिकीय विखण्डन
C. दोनों
D. इनमें से कोई नहीं

Previous Post Next Post